बेसहारा गोवंश को चारा खिलाकर कमाया पुण्य | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत नगर में जगह-जगह बेसहारा गोवंशो को चारा खिलाकर पुण्य कमाया। साथ ही गरीब लोगों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया। 
इस मौके पर संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि इंसान अपने भरण-पोषण की व्यवस्था करने में सक्षम है, लेकिन बेसहारा पशुओं की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। उन्होंने समाज के सक्षम और बुद्धिजीवियों से अनुरोध किया कि वह अपनी भूख के साथ-साथ बेसहारा जीवों की भूख पर भी ध्यान दे। कहा कि लॉक डाउन होने की वजह से आज सब कुछ बंद पड़ा हुआ है। इस कारण आवारा घूम रहे पशुओं व गोवंशो के सामने भी खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है, सभी को मिलकर उनकी सेवा के लिए भी आगे आना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top