प्रशासन मदरसे का कर सकता है किसी भी समय उपयोग : जाकिर हसन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
कोरोना से निपटने के लिए की जाएगी हर सम्भव मदद  
सभी सुविधाओं से युक्त है रटौल का मोहसिनुल उलूम मदरसा
बागपत। विपुल जैन 
रटौल के मोहसिनुल उलूम कमेटी के अध्यक्ष डॉ जाकिर हसन प्रधान एवं प्रबंधक रहीम मोहतमिम ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में जिला प्रशासन उनके मदरसे का किसी भी समय उपयोग कर सकता है। कहा कि वह पूरी तरह जिला प्रशासन के साथ हैं। 
डॉ जाकिर हसन प्रधान ने कहा कि देश व समाज से बड़ा कोई नहीं है। यदि इस कार्य में प्रशासन को उनसे किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत पड़ती है तो वह इसके लिए हर समय तैयार रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस को हराने के लिए घरों में रहने की अपील की। कहा कि सभी प्रधानमंत्री के आदेशों के तहत लाॅक डाउन का पालन करें और इधर-उधर न जाकर अपने घरों में ही रहे। सोशल डिस्टेंस बनाये रखे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।  बताया कि उनके मदरसे में 20 बड़े हॉल, 5 शौचालय, 4 बाथरूम, किचन, बिजली व पानी की पूरी सुविधा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top