डोर टू डोर जाकर गरीबों को बांटा राशन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लाॅक डाउन की वजह से पूरा देश बंद है, जिस कारण गरीब व दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आमिल खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फिरोज अली व इंडिया मेम्बर अब्दुल वाहिद कुरैशी आगे आए हैं। उनके द्वारा डोर टू डोर जाकर गरीबों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होंने बागपत के कैतीपुरा मोहल्ले में घर-घर जाकर गरीबो को आटा, दाल, चावल आदि राशन के सामानों का वितरण किया। इस मौके पर आमिल खान  ने कहा कि वह गरीब व जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा। कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में सभी लोगों को आगे आकर एक-दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top