बागपत। विपुल जैन
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा सोमवार को भी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था जारी रही। यहाँ पर 500 गरीब लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया।
इस मौके पर व्यापार संघ टटीरी के महामंत्री अंकुर पंडित ने कहा कि लॉक डाउन में किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। बताया कि भोजन की व्यवस्था में लाला नरेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, राधेश्याम, अनिल गोयल, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, मनोज मित्तल, पंकज, अजय मेंबर, अरुण मित्तल, सुमित, मोहन, रोहित, आशु, संदीप, पीयूष गुप्ता, भानु जैन, विकास गोयल, मनोहर शर्मा, साधुराम मित्तल, योगेश, सोनू मित्तल, अकाश गोयल, गौरव पहलवान, पोनू जैन, सचिन गर्ग, आशु सिंगल, अर्पित जैन, आकाश, राजेश गोयल आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
If you have any doubts, please let me know