बागपत। विपुल जैन
सपा के बागपत लोक सभा क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव गरीबों के सच्चे रहनुमा बनकर सामने आए है। उनके द्वारा शकुन यादव फाउंडेशन के सौजन्य से गांव-गांव जाकर गरीब व असहाय लोगों को समाजवादी सहायता सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने सोमवार को भी जिले के कई गांवों, कस्बों व नगरों में समाजवादी सहायता सामग्री भिजवाई। उन्होंने गैर राजनीतिक लोगों के माध्यम से हर गांव में 25 से 30 गरीब, निर्बल व असहाय लोगों को चिन्हित कराया और उसके बाद गांव के पंचायत घर, स्कूल व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर उन्हें समाजवादी सहायता सामग्री उपलब्ध कराई। वह अभी तक पांच हजार लोगों को समाजवादी सहायता सामग्री उपलब्ध करा चुके हैं। इस कार्य के लिए उनके द्वारा सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि जिले में किसी भी गरीब को राशन की कोई समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी।
If you have any doubts, please let me know