बागपत। विपुल जैन
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सीमा यादव ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ते हुए हम थर्ड स्टेज में आ चुके हैं। ये अधिक खतरनाक स्टेज है। इसलिए सभी को कोरोना के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉ सीमा यादव सोमवार को पत्रकारो से वार्ता कर रही थी। उन्होंने बताया कि पहली टर्म- कम्युनिटी स्प्रेड-ये कोरोना की सबसे ज़्यादा रहस्यमयी स्टेज है, क्योंकि इसमें संक्रमित व्यक्ति को पता नहीं चलता कि उसे संक्रमण कब और किस सोर्स से प्रारंभ हुआ था। ऐसी स्थिति में वो खुद वायरस का वाहक बना रहता है और अपने संपर्क में आये प्रत्येक व्यक्ति को अनजाने ही संक्रमित करता चला जाता है। इस तरह से संक्रमण एक से दो को और दो से चार को बेहद तेज़ी से फैलता चला जाता है। इसे कम्युनिटी स्प्रेड कहते हैं।
कहा कि पहली बात तो घर से बाहर ही ना निकलें। पर यदि किसी कारण से बाहर जाना ही पड़ जाए तो आपको अपने साथ एक कागज़-पेन या छोटी डायरी रखनी चाहिए और उसमें दिनांक डालकर उस दिन संपर्क में आये प्रत्येक व्यक्ति का नाम लिखते जाना चाहिए। इसे कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कहते है। इससे यदि दुर्भाग्यवश बाहर जाने वाला व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो उसे अपने संपर्क में आये सोर्स या पूर्व से संक्रमित व्यक्ति का पता लगाने में आसानी होगी। साथ ही ऐसा संक्रमित व्यक्ति सोर्स को सचेत कर सकेगा और डॉक्टर को इसकी जानकारी दे पाने में भी सक्षम होगा। बाहर निकलने पर अनावश्यक इधर-उधर हाथ ना लगाए या दस्तानों का प्रयोग करें। बाहर निकलने से पहले सेनेटाइजर साथ ज़रूर रखें।
दूसरी बात जिसे एक बार संक्रमण हो चुका है, उसे दूसरी बार संक्रमण हो जाने के चांस भी बनते हैं। भारत विकासशील है, विकसित देशों की तुलना में संसाधन बहुत कम हैं। इसलिए लापरवाही या ओवर कॉन्फिडेंस में ना रहें।
If you have any doubts, please let me know