बागपत। विपुल जैन
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने सभी किसानों का तीन-तीन महीने का बिजली का व ट्यूबबेल का बिल माफ करने की मांग की।
कपिल चौधरी ने कहा कि देश का अन्नदाता आज इस स्थिति में नहीं है कि वह किसान क्रेडिट कार्ड का लोन व बिजली का बिल भर पाए। कहा कि पहले बेमौसम बारिश व ओले पड़ने से अन्नदाता वैसे ही बदहाली में था और अब कोरोना की मार से किसान की कमर पूरी तरह टूट गई है। खेतों में फसल तैयार खड़ी है। फसल को काटने वाले व निकालने वाले किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश व देश के सभी किसानों की सरकारी देनदारी माफ करने की मांग की। कहा कि गांव देहात में किसान कृषि व दूध पर आधारित है। ऊपर से गन्ना किसानों का पेमेंट भी नहीं हो पाया है। किसान अपना पूरा गन्ना भी नहीं डाल पाया है। ऐसी स्थिति में अन्नदाता अपने को बहुत ही असहाय महसूस कर रहा है। देशवासियों को अन्न व दूध की आपूर्ति इस महामारी के दौरान भी होती रहे इसके लिए भरसक प्रयास कर रहा है।
If you have any doubts, please let me know