लगातार मोबाइल के उपयोग से बच्चों में हो सकता है साइड इफेक्ट : डॉ ललित शर्मा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
सीएचसी पिलाना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ललित शर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में मोबाइल जहां जिंदगी को आसान बना रहा है, वही इसके ज्यादा उपयोग से बच्चों में साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इसको लेकर अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज वालों को भी को सावधान रहना चाहिए। 
डॉ ललित शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के बाद विद्यालयों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी है। यह अच्छी पहल है, लेकिन यह बच्चों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। बच्चा लगातार कई घंटे मोबाइल के सामने या लैपटॉप या कंप्यूटर के सामने बैठा रहेगा, जिससे उनके अंदर बहुत सी विकृतियां उत्पन्न हो सकती। यह विकृतियां न्यूरोलॉजिकल मेंटली डिसऑर्डर रीड की हड्डियों में कमी, आंखों में दूर दृष्टि दोष व निकट दृष्टि दोष उत्पन्न हो सकता है। इसमें ज्यादातर बच्चे छोकरिया झुक कर फोन चलाते हैं, जिस वजह से उनकी रीड की हड्डी में प्रॉब्लम आ सकती है और उसके बाद मोबाइल फोन की उनको आदत भी लग सकती है। जिससे उनकी वास्तविक जिंदगी में क्या हो रहा है, इससे बच्चा दूर होता चला जाएगा। कहा कि जैसे- जैसे बच्चे मोबाइल के आदि हो रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी सीखने की क्षमता भी कमजोर हो रही है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। याद करने की क्षमता भी कमजोर हो रही है। उनका शारीरिक और मानसिक विकास  भी कमजोर हो रहा है। कहा कि बच्चों के माता-पिता व स्कूल- कॉलेज के शिक्षक इन सब चीजों को समझे, ताकि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top