बागपत। विपुल जैन
एसडीएम बागपत रामनयन सिंह सोमवार को गौरीपुर निवाडा स्थित कारेंटेन कैम्प में पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया।
उन्होंने कैंप की सभी गतिविधियों को देखा और यहां ठहरे जमातियों के खान-पान, रहन-सहन व चिकित्सा सुविधा आदि की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कैंप की देखरेख कर रहे समाजसेवी हाजी निजात खान के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि जिले में कई जगह कारेंटेन कैंप चल रहे हैं, लेकिन जितनी अच्छी सुविधा उन्हें यहाँ देखने को मिली वे वास्तव में काबिले ए तारीफ है। इसके अलावा समाजसेवी हाजी निजात खान भी जिले में बने कई कारेंटेन कैम्प पहुंचे और उन्होंने जमतियों से उनकी कुशल क्षेम पूछी। कहा कि यदि उन्हें कोई दिक्कत हो तो बताएं। वह उनके खाने-पीने व अन्य सुविधाओं में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
If you have any doubts, please let me know