कोरोना योद्धा डॉ अनुराग वार्ष्णेय का किया गया सम्मान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को  कोरोना की लड़ाई में अपनी टीम समेत जनहित के लिए समर्पित कोरोना योद्धा डॉ अनुराग वार्ष्णेय  को सरदार पटेल सम्मान से सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीवा अग्रवाल ने उन्हें यह सम्मान प्रेषित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने अपने सभी सदस्यों की ओर से कोरोना की लड़ाई में व रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग करने का वचन दिया। डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि रक्त बैंक में रक्त की कमी है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। जब भी वह अनुमति प्रदान करेंगी तभी रक्तदान शिविर लगवाकर उसमे सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, अनिल गोयल, मनोज गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top