ऑनलाइन पढ़ाई कर रही कन्या काॅलेज की छात्राएं | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
प्रतियोगिता के विजेताओं को काॅलेज खुलने पर किया जाएगा पुरस्कृत
कोरोना से बचने को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने पर दिया गया बल
बागपत। विपुल जैन
श्री शांति सागर दिगम्बर जैन कन्या इंटर काॅलेज छपरौली की छात्राएं घर पर बैठे ही आॅनलाइन पढ़ाई कर रही है। उन्हें होमवर्क के साथ-साथ निबंध जैसी प्रतियोगिताएं भी व्हाटसऐप पर ही दी जा रही है, जिसमें छात्राएं काफी दिलचस्पी ले रही है।
काॅलेज की प्रधानाचार्य चित्ररेखा जैन ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विजेता छात्राओं को काॅलेज खुलने पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए छात्राओं को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना से बचने के लिए अपने मुंह पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की भी बात कही। इसके अलावा उन्होंने सभी छात्राओं के परिवार की खुशहाली व उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top