परशुराम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा ले: दीपक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
दुष्टों का संहार कर दी थी समाज को नई दिशा
नशा, चोरी व झूठ के घोर विरोधी थे भगवान परशुराम
बागपत। विपुल जैन
ब्राहमण समाज के लोगों ने शनिवार को अपने घरों में रहकर ही भगवान परशुराम की जयंती मनाई। उन्होंने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ाये और उन्हें नमन किया।
इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं युवा समाज सेवी दीपक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने दुष्टों का संहार किया था और समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज को एक नई दिशा दी थी। वह चोरी, झूठ, नशा आदि के घोर विरोधी थे। सभी को उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। उन्हें गलत संगत वाले बच्चों के पास बैठने से रोकना चाहिए। माता-पिता व गुरूओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top