आईएएस अधिकारी रानी नागर को दिलाया जाये न्याय | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ने देश के प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
आईएएस अधिकारी का उत्पीड़न कर रहा है एक अधिकारी
बागपत। विपुल जैन
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चोधरी ने देश के प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा और आईएएस अधिकारी रानी नागर को न्याय दिलाने की मांग की।
कपिल चोधरी ने बताया कि रानी नागर पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखती है और हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी है। वहां पर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिस कारण वह भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की बात कह रही है। कहा कि इससे देश की पिछड़ी जातियों एवं गुर्जर समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top