रमजान का पवित्र महीना हो गया शुरू
मुस्लिमों ने घरों में रहकर पढ़ी नमाज
बागपत। विपुल जैन
जिलेभर में शनिवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज और तराबीह पढ़ी।
रटौल के प्रमुख समाज सेवी डाॅ जाकिर हसन प्रधान ने कहा कि रमजान का महीना आपसी एकता व भाईचारे का संदेश देता है। इस माह हिन्दू व मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोजा इफ्तारी करते है, इससे साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। रमजान का महीना मुस्लिम धर्म का पवित्र महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा रखकर अल्लाह ताआला की इबादत करते है। उन्होंने प्रशासन से रमजान माह में साफ-सफाई के अलावा बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था करने की भी मांग की, ताकि सहरी व रोजा इफ्तारी के समय मुस्लिम धर्मावलम्बियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने सभी लोगों से रमजान के महीने में भाईचारा व सौहार्द का वातावरण बनाये रखने की बात कही।
If you have any doubts, please let me know