बागपत। विपुल जैन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कला गांव के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे हुए 19 व्यक्तियों को 14 दिन का क्वॉरेंटाइन समय पूरा होने एवं उनकी दो बार कोविड-19 की जांच नेगेटिव आने पर आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
साथ ही उन्हें अपने घर पर 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन में रहने ,परिवार में भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही साथ किसी भी आवश्यकता पड़ने पर उनको अस्पताल का एक फोन नंबर भी उपलब्ध कराया गया, जिसमें वह किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए संपर्क कर सकते हैं। बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि आज जिन 19 लोगों को डिस्चार्ज किया गया उनमें 13 रटौल, 1 खेकड़ा, 4 बुडेढा और एक सरूरपुर का था।
सभी लोगों ने डॉ विभाष राजपूत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर के क्वॉरेंटाइन सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर सत्येंद्र कुमार शर्मा एवं वहां के समस्त स्टाफ का शुक्रिया अदा किया एवं सरूरपुर क्वॉरेंटाइन सेंटर के इंतजाम की सराहना की। साथ ही सभी चिकित्सा टीम पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर डॉ रामकुमार शर्मा, मुकेश कुमार फार्मासिस्ट, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।
If you have any doubts, please let me know