बागपत। विपुल जैन
छपरौली सीएचसी के चिकित्सक डॉ हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोरोना एक छुआछूत की बीमारी है, जो संक्रमित मरीज के छूते ही दूसरे व्यक्ति में तुरंत पहुंचती है। यही नहीं यह वायरस कपड़ो और घर में रखे सामानों पर भी कई घण्टे रहता है। यदि इस संक्रमण से बचना है तो इसके लिए सोशल डिस्टेंस बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया कि पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। इसी से ही इस बीमारी को रोकने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। सड़कों पर घूमने वाले लोग व बाजारों में लगने वाली भीड़ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके साथ ही पूरे दिन अनेकों स्थानों पर कुछ लोग बाइक पर या पैदल इधर-उधर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लॉक डाउन में सरकार इस प्रकार के बेपरवाह लोगों पर और भी ज्यादा सख्त कार्यवाही करें तो जल्द ही पूरा देश कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच सकता है। उन्होंने बागपत के लोगों से लॉक डाउन के समय घर में ही रहने की अपील की। कहा कि घर में रहते हुए भी दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन, डिटोल या सेनेटाइजर से साफ करते रहना चाहिए। घर में भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें और सभी सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखते हुए सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन करें।
Nice thoughts and also will follow the same .....
जवाब देंहटाएं