कोटा से आए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोटा राजस्थान से आए हुए 17 बच्चों एवं उनके 1 परिजन समेत कुल 18 लोगों का चिकित्सा परीक्षण बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। 
बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि मेडिकल टीम द्वारा सभी का रैपिड जांच की गई, जोकि नेगेटिव पाई गई। साथ ही साथ उनको घर में 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन रहने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने और साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। कहा कि अगर किसी को खांसी, जुकाम व बुखार जैसा कोई भी लक्षण आए तो वह तुरंत बागपत सीएचसी में इसकी रिपोर्ट दे। सभी लोगों के नेगेटिव मिलने पर  बागपत स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर मेडिकल टीम में डॉक्टर विकास प्रकाश ,डॉक्टर अभिषेक कुमार, मनोज कुमार फार्मासिस्ट, तपेश त्यागी फार्मासिस्ट एवं  धर्मेंद्र कुमार लैब टेक्नीशियन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top