पीएम केयर फंड के लिए सौंपा एक लाख रुपए का चेक | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता युवा मोर्चा बागपत के जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल ने पार्टी की तरफ से पीएम केयर फण्ड के लिए एक लाख पांच सौ अस्सी रूपये की राशि का चैक भाजपा जिलाअध्यक्ष सूरजपाल सिंह को सोपी। साथ ही उन्होंने इस कार्य में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची भी उन्हें उपलब्ध कराई। 
इस मौके पर आकाश बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में देश को अपने प्रत्येक नागरिक के सहयोग की जरूरत है। सबके सहयोग से मिलकर ही हम इस संकट से निपट सकते हैं। अपने देश और अपनी सरकार के हाथ मजबूत करें, ताकि हम कोरोना नामक वायरस से जीतकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। 
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर , जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नमन जैन आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top