व्यापार संघ टटीरी ने कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर किया सम्मान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0

महामंत्री अंकुर शर्मा ने दिया पुलिस प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन
उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा बागपत के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। 
इस अवसर पर व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा ने देश में आई कोरोना आपदा में 24 घंटे देश व समाज के लिए सेवा कर रहे सभी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन  दिया। उन्होंने एसडीएम बागपत रामनयन सिंह, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप, सीओ बागपत ओमपाल सिंह, एसओ बागपत अरविंद कुमार, टटीरी चौकी प्रभारी सचिन कुमार, एसएसआई जाहिद खां, सुरेन्द्र कुमार, वीतेंद्र आर्य, हरेंद्र आदि
का फूल माला, शॉल ओढ़ाकर व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। एसडीएम बागपत रामनयन सिंह ने सभी कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की बात कही। 
इस मौके पर पूर्व चैयरमेन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, साधुराम मित्तल, अरूण मित्तल, अनिल गोयल, वीरेन्द्र त्यागी, रोहित गोयल, राधेश्याम, आकाश गोयल, पुलकित गोयल, मोहन सिंघल, सोनू मित्तल, मनोज गुप्ता, अमरीश शर्मा, महेश गोयल आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top