कोरोना गजल - ज़िया बागपति शायर | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
ये छुवा छूत की बीमारी  है इसकी  चैन  को तोड़ो तुम 
इससे उससे मिलना-जुलना कुछ दिन यारों छोड़ो तुम 

डाक्टरों ने जो बतलाया उन  बातों  का ध्यान करो 
जो भी है क़ानून नियम उन सब का तुम सम्मान करो 

घर से बाहर निकलोगे तो   बीमारी  ये   फैलेगी 
एक ज़रासी लापरवाही जान   तुम्हारी ले लेगी 

घर में  रह कर करो इबादत घर में पूजा पाठ करो 
रब की मर्ज़ी यही है अब तो घर में रह कर ठाठ करो 

कोरोना की इस आफत से या रब छुटकारा दे दे 
हम से जो तूने  छीना वह  इक इक पल प्यारा दे दे।

      ज़िया बागपति शायर
        रिपोर्ट-विपुल जैन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top