बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बागपत का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर संगठन के मंडल अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि एसडीएम बागपत रामनयन सिंह लॉक डाउन में अपने कर्तव्य का भली-भांति पालन कर रहे है। साथ ही वह लोगों को कोरोना वायरस के प्रति भी जागरूक कर रहे है। इसी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्होंने एसडीएम बागपत का फूल माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ नरेश सैनी, कंवरपाल हुड्डा, रोबिन, सुभाष अरोड़ा, सचिन जैन, मास्टर अमीलाल शर्मा आदि थे।
If you have any doubts, please let me know