स्टेशन मास्टर को धन्यवाद पत्र देकर किया सम्मान | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधे कृष्ण शर्मा अपने साथियों के साथ बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने स्टेशन मास्टर समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाब का फूल व धन्यवाद पत्र देकर उनका सम्मान किया। 
उन्होंने कहा कि रेलवे के सभी अधिकारी व कर्मचारी असली योद्धा है, जो कोरोना जैसी महामारी में भी दिन-रात मेहनत कर अपना कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन कर रहे हैं। उन्होंने वहां उपस्थित सफाई कर्मचारियों का भी स्वागत किया तथा उन्हें पारितोषिक भी दिया। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर सनी कुमार , रेलवे पुलिस योद्धा कर्मवीर, सिपाही ललित, सुभाष, नीरज एडवोकेट, ओमप्रकाश, ब्रह्मपाल, सोनू आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top