टटीरी की नारी शक्ति ने गरीबों की मदद को बढ़ाये हाथ | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में निराश्रित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था 24 वे दिन भी जारी रही। 

यहां के व्यापारी कोरोना वारियर के रूप में दिन-रात समाज के गरीब, असहाय, निराश्रित व जरूरतमंद लोगों की तन- मन व धन से सेवा कर रहे हैं। इस कार्य में टटीरी की नारी शक्ति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सोमवार को नारी शक्ति ने हर घर से 6-6 रोटी के 800 पैकेट तैयार किये और उसके बाद उनका गरीबों में वितरण कराया। व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर पंडित ने बताया कि पूर्व सभासद पीयूष गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता ने 51 सो रुपए की राशि दान देकर सहयोग किया। इस मौके पर व्यापार संघ के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अनिल कुमार खल वाले, अजय मेंबर, अरुण मित्तल, उम्मादत्त शर्मा, रोहित, पंकज गुप्ता, आशु गोयल, संदीप, भानु जैन, मनोज आर्य, दिनेश गुप्ता, योगेश, सोनू मित्तल, कृष्ण कश्यप, राजेश गोयल, आकाश गोयल, गौरव पहलवान, दीपक गोयल, मनोज मित्तल,सचिन गर्ग, वीरेंद्र त्यागी, प्रवीण टाटा स्काई, प्रवीण मित्तल, पंडित मनोहर शर्मा, राजेश गोयल आदि लोगो का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top