बागपत। विपुल जैन
अहमद शाहपुर पदड़ा गाँव में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण एंटी करप्शन ब्यूरो इंडिया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान व ग्राम प्रधान श्रद्धानंद त्यागी ने शनिवार को गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया।
उन्होंने गरीबों को दाल, चावल, चीनी, मसाले व आटा आदि सामान उपलब्ध कराया।
इस मौके पर फिरोज खान ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस के निपटने को लेकर जो दिशा- निर्देश दिए हैं सभी को उसका पालन करना चाहिए। कहा कि सभी लोग घरों के अंदर रहे, तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। इस मौके पर आमिर खान, प्रमोद नेताजी समेत गाँव के अन्य लोग मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know