सभासद जगमोहन पाल ने वार्ड चार को कराया सेनेटाइज | NMPK Media @Baghpat

Admin
1
खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे 
हाथों को साबुन से धोते रहे और मुंह पर मास्क लगाये 
बागपत। विपुल जैन 
बागपत नगर पालिका के वार्ड नंबर चार के सभासद जगमोहन पाल ने अपने वार्ड को सेनेटाइज कराया। 
उन्होंने अपने वार्ड के न्यू कॉलोनी, मुन्नालाल एनक्लेव, आर्य नगर, पंचशील कॉलोनी, कश्यप कॉलोनी समेत मेरठ रोड, चमरावल रोड व बडौत रोड़ के  हर गली-मोहल्ले में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराया और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की। कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आस-पास गंदगी न होने दे। दिन में कई-कई बार अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे। इसके अलावा मुंह पर मास्क लगाकर रखे। खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे। कहा कि कोई भी लाॅक डाउन में भूखा न रहे, इसके लिए सभी लोग मिलजुलकर एक-दूसरे की मदद करें। इस कार्य में पालिका कर्मचारी सचिन, अजय व मोहित ने भी सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें
To Top