नर सेवा ही नारायण सेवा : कपिल चौधरी | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी लॉक डाउन में गरीबों के सच्चे मसीहा बने हुए है। उनके द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के घर-घर राशन किट पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई गरीब भूखा ना सो पाए। 
उनके द्वारा राशन किट में 5 किलो आटा, 5 किलो आलू, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 किलो टाटा नमक व आधा लीटर सरसों के तेल की बोतल उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि वह हर रोज  इस राशन किट को 400 गरीब परिवारों को उपलब्ध कराएंगे। उनका यह कार्य 14 अप्रैल तक बादस्तूर जारी रहेगा। अगर किसी वजह से लॉक डाउन आगे बढ़ता है तो वह आगे भी जरूरतमंदों को सामान उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के सभी सम्पन्न परिवारों को इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए। कपिल चौधरी के इस कार्य की समाज के सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं और उनसे प्रेरणा लेने की बात कह रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top