ऑनलाइन प्रतियोगिता से निकाला जाएगा कोरोना का भय : अर्पिता बंसल | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नवचेतना युवा सोसाइटी ने पंजाबी सिंगर अर्पिता बंसल के सहयोग से लोगों के मन से कोरोना का डर निकालने के लिए जलवा हुनर का नाम से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की है।
अर्पिता बंसल ने कहा कि लॉक डाउन के कारण लोगों के घरों में रहने से घरेलू झगड़ों में वृद्धि हुई है व कोरोना का भय भी सभी के अंदर घर कर गया है। इसी डर के कारण बीस प्रतिशत मानसिक रोगियों की वृद्धि हुई है। कोरोना का डर दिमाग से निकालने व लोगों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई है। नवचेतना युवा सोसायटी के प्रधान विनोद नरवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डांस ,गायन, एक्टिंग ,फैशन, कविताएं ,चित्रकला ,मिमिक्री  आदि कैटेगरी रखी हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग कैटेगरी से जज बनाए गए हैं जो  उनके हुनर को देखते हुए परिणाम घोषित करेंगे। जज के रूप में बॉलीवुड प्रोडूसर रविंद्र राजावत, बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा की पत्नी एवं फिल्म अभिनेत्री व फिल्म प्रोड्यूसर प्रतिभा सुमन,पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह  के पौत्र  रणदीप कोहली,फिल्म प्रोडूसर बाबा आरके देव तोमर, प्रोडूसर यशपाल राणा, भारत की पहली महिला डब्लूडब्लूई रेसलर कविता देवी, लेखक व कवि फौजी तहलान, रोहतक की उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट मुख्य रूप से निर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल तक चलेगी। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बताया कि इसमें जो भी प्रतिभाएं प्रथम व द्वितीय आएंगी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top