कोरोना से मृत्यु होने पर मिलेगा पांच लाख का मुआवजा
कोरोना से बचने के लिए कैशलैस भुगतान का करें प्रयास
बागपत। विपुल जैन
श्री कृष्णा इंडेन सेवा बागपत के प्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार उज्जवला लाभार्थियों को तीन महीने के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ऐसे सभी लाभार्थियों को इस योजना से लाभ उठाना चाहिए।
राजीव गुप्ता शुक्रवार को नगर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह योजना एक अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक लागू रहेगी। इसके अलावा बताया कि इस समय कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉक डाउन चल रहा है। इंडियन ऑयल के सभी कर्मचारी जैसे एलपीजी शोरूम कर्मचारी, गोदाम के रखवाले, एलपीजी मैकेनिक, एलपीजी डिलीवरी ब्वॉय, रिटेल आउटलेट कस्टमर अटेंडेंट, ट्रक ड्राइवर अपनी जान जोखिम में डालकर ग्राहकों को ईंधन की डिलीवरी करा रहे हैं। इस दौरान यदि ऐसे में किसी भी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो कंपनी द्वारा उसे पांच लाख रुपये की राशि बतौर मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। कहा कि ऐसे कर्मियों के जीवन साथी को इस राशि का भुगतान किया जाएगा। यदि पति या पत्नी नहीं है तो मृतक के परिजनों को यह राशि दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा की सभी लोग कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से बचने के लिए कैशलैस भुगतान का प्रयास करें। यदि वह नगद लेनदेन करते भी हैं तो दस्ताने पहनकर रखे।
If you have any doubts, please let me know