बागपत। विपुल जैन
तब्लीगी जमातियो को ठहराने के लिए निवाड़ा गांव में प्रमुख समाज सेवी हाजी निजात खान के फार्म हाउस को आइसूलेशन सेंटर बनाया गया है। यहां पर चिकित्सा विभाग की टीम हर समय जमातियों के बुखार की जांच कर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।
साथ ही हाजी निजात खान द्वारा भी जमातियों, गरीब व असहाय लोगों की लगातार भोजन, राशन किट व दवाओं आदि से मदद कर प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। यहाँ पर लगभग 58 जमातियो के रूकने व खाने आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए फार्म हाउस तो क्या जान भी हाजिर है। कहा कि तब्लीगी जमात के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी। कहा कि सभी लोग घरों में रहे। स्वास्थ्य रहे और सुरक्षित रहे।
If you have any doubts, please let me know