आधुनिक संसाधनों से घरो में ही दी स्कूल की शिक्षा | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
मंसूरपुर स्थित लेखा किड्स स्कूल के बच्चों को आधुनिक संसाधनों से घर पर ही पढ़ाई लिखाई कराई गई। 
स्कूल की प्रिंसिपल लेखा चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर इस समय सभी जगह लॉक डाउन है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई- लिखाई डिस्टर्ब ना हो इसके लिए वह बच्चों को इंटरनेट के माध्यम से उन्हें घर बैठे ही शिक्षा अर्जित करा रही है। इस कार्य मे अध्यापिका सिमरन लाम्बा व पूजा वर्मा द्वारा भी भरपूर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी स्टे ऐट होम के  स्वनिर्मित और मोटिवेशनल लेटर से समाज को कोरोना वायरस से बचाने के लिए उन्हें घरों में ही रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top