बागपत। विपुल जैन
समाज सेविका सोनिया चौधरी ने शुक्रवार को घर-घर जाकर गरीब लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया। उनके इस कार्य की समाज के सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
उन्होंने नगर की कश्यप कॉलोनी, धानक बस्ती तथा गायत्रीपुरम मोहल्ले में गुजरात से आये लोगो को राशन का सामन वितरित किया। इसके अलावा उन्होंने सरदारों के पंद्रह परिवारों में भी राशन पहुंचाया। उन्होंने ढाई सौ परिवारों को पांच किलो आटा, पांच किलो आलू व एक-एक नमक की थैली भेंट की। कहा कि समाज के सभी संपन्न परिवारों को इस तरह के पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। कहा कि आज देश में कोरोना वायरस को लेकर विपदा आई हुई है। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह आगे आये और समाज के गरीब व असहाय लोगों की तन, मन और धन से मदद करें।
If you have any doubts, please let me know