बागपत। विपुल जैन
बागपत ईट निर्माता समिति के सदस्यों ने कोरोना आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 6 लाख 52 हजार रुपए का चेक एसडीएम बड़ौत को सौंपा।
समिति के अध्यक्ष एवं एनसीआर ईट निर्माता संगठन के महामंत्री विक्रम राणा ने बताया कि इसके अलावा तीन लाख दस हजार की आरटीजीएस भी मुख्यमंत्री राहत कोष कराई गई। बताया कि भट्टों पर मजदूरों के लिए रहने ,खाने व चिकित्सा आदि का भी पूरा प्रबंध किया गया है। यदि जिले में किसी भी पीड़ित को किसी भी प्रकार की परेशानी है तो बागपत ईंट निर्माता समिति उनकी मदद के लिए हर समय तैयार है। इस मौके र धूम सिंह चैयरमेन ,केनरा बैंक के मैनेजर संजीव चौधरी, संरक्षक गण मनोज यादव, विक्रम सिंह कन्डेरा, महामंत्री दीपक यादव , जितेन्द्र राठी,विनय कप्तान उपाध्यक्ष वेदपाल ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know