बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी एवं व्यापार संघ के संयुक्त तत्वधान में टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में आठवें दिन 440 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई।
समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि इसमें 125 खाने के पैकेट नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, 25 पैकेट पुलिस चौकी अग्रवाल मंडी टटीरी, 25 पैकेट विजय मेडिकल स्टोर, 30 पैकेट कलक्ट्रेट के पीछे झुग्गियों में, 50 पैकेट रेलवे कॉलोनी बागपत रोड एवं 185 पैकेट अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी में दिए गए। यहाँ पर सभी गरीबों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
इस मौके पर दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, अंकित जिंदल, अजय कुमार सभासद, अंकुर शर्मा महामंत्री व्यापार संघ, प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, अर्पित जैन, वीरेंद्र त्यागी, अजय मित्तल, अतुल जिंदल, अंकित जिंदल अतुल गुप्ता, गोल्डी, मनोज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, अजय मित्तल मीतली, नरेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
If you have any doubts, please let me know