पांच अप्रैल को दीपक जलाकर दें सभी एकजुटता का परिचय | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
कोरोना वायरस के खात्मे के लिए आज रात को 9 बजे अपने घर की लाइटे बंद रखें
घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती या दीपक जलाएं
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल यानी आज रात को 9 बजकर 9 मिनट पर सभी लोगों से कोरोना वायरस के खात्मे के लिए एक-एक दीपक जलाकर एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। 
भाजपा दलित नेता आत्माराम मोर्य ने कहा कि सभी लोग इस टाइम अपने घर की लाइट बंद रखें। केवल घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती, दीपक, टोर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। कहा कि इस दौरान किसी को भी इकट्ठा नहीं होना है और ना ही भीड़ लगानी है।
भाजपा के जिला मंत्री दीपक भारती ने कहा कि सभी लोग नो बजे घर की सभी लाइटें बंद करेंगे और चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक- एक दीपक जलाएगा तब प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा कि हम सब सिर्फ एक ही मकसद के लिए लड़ रहे हैं और वो है कोरोना का खात्मा।
समाजसेवी एवं परिवहन अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि सभी को अपने मन में यह संकल्प करना है कि हम अकेले नहीं हैं, बल्कि देश की 130 करोड़ जनता कोरोना वायरस के खात्मे के लिए एक साथ है। कहा कि दीपक व टॉर्च जलाते समय सभी को सोशल डिस्टेंस का भी विशेष ध्यान रखना है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top