बागपत। विपुल जैन
प्रसिद्ध समाज सेवी विनोद प्रमुख ने कहा कि कोरोना को लेकर काफी भ्रांतियां फैलाई जा रही है, लेकिन अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। अखबार को पकड़ने से कोई भी वायरस नही फैलता।
इसलिए लोग निसंकोच होकर अखबार खरीदें और देश विदेश की खबरें पढ़ें।
विनोद प्रमुख ने कहा कि कोरोना एक बहुत खतरनाक वायरस है। सावधानी बरतकर ही इससे बचा जा सकता है। कहा कि हर व्यक्ति को इससे सुरक्षित रहने की सूचनाएं अखबार के माध्यम से ही मिलती है। इसलिए किसी को भी अखबार खरीदने से डरने की जरूरत नहीं है। कहा कि सही और सटीक जानकारी का सही माध्यम अखबार ही है। इससे किसी भी वायरस का संक्रमण नहीं होता। कहा कि लोग बिना डरे अखबार खरीदें और पढ़ें। लोगों को भी इसके लिए जागरूक कर सही जानकारी उन तक पहुंचाने का काम करें।
If you have any doubts, please let me know