बागपत। विपुल जैन
कस्बा खेकडा़ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस मनाया। उन्होंने आरती उतारकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की।
पंडित महेश आचार्य वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराया। साथ ही भगवान को वस्त्र यज्ञोपवीत धारण कराए गए। उसके उपरांत भगवान को भोग लगाया गया। ब्राह्मण समाज खेकडा के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने दुष्ट अत्याचारी राजाओं का वध कर इस धरती पर धर्म की स्थापना की थी। आज उनके दिवस पर सभी ने अपने घरों में रहकर पूजा की। दीपक जलाये और कोरोना रुपी राक्षस का खात्मा करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत नगर की गौशाला में भी जाकर सेवा की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पुनीत शर्मा आदि मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know