गरीबों को वितरित करने के लिए सोपे मास्क | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
नेहरू युवा केन्द्र की राज्य प्रशिक्षक प्रभा शर्मा ने खुद मास्क तैयार किये और उन्हें गरीबों को वितरित करने के लिए मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के लैब सहायक अवधेश कौशिक को सोंपे।
प्रभा शर्मा ने कहा कि आज कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क की बहुत आवश्यकता है और झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोग गरीबी के कारण इन मास्क को नहीं खरीद पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपनी टीम बनाकर अपनी मम्मी सरोज शर्मा और भाभी नीति शर्मा, समीक्षा व सपना के सहयोग से घर पर ही मास्क तैयार किये है। इस कार्य को पूरा करने के लिए कपड़े की व्यवस्था मैडीकल लैब आनर एंड टैक्नोलॉजिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कौशिक एवं कोषाध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने की। गरीबो तक मास्क पहुचाने में मेडिकल लैब आनर एंड टैक्नोलॉजिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ राहिब, सचिव यूनूस, डॉ शाहनवाज सह सचिव तथा उपाध्यक्ष डॉ तालिब का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top