बागपत। विपुल जैन
कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन की वजह से सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के पास रोजगार नहीं बचा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में युवा भाजपा नेता दीपक बामनोली आगे आये है और उनके द्वारा गरीबों को राशन वितरण कर उनकी भूख मिटाई जा रही है।
रविवार को उन्होंने बड़ौत के गुराना रोड व कमला नगर आदि मोहल्लों में जा-जाकर गरीबों को राशन सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर दीपक बामनोली ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में सभी लोगों को समाज के गरीब, जरूरतमंद, निर्धन व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। गरीबों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इस मौके पर विक्रांत चौधरी, पुष्पेंद्र भारद्वाज,राजीव अग्रवाल, सचिन वत्स, सिद्धार्थ स्वामी आदि थे।
If you have any doubts, please let me know