बागपत। विपुल जैन
नर सेवा-नारायण सेवा समिति के कार्यकर्ता जहां लॉक डाउन में समाज के गरीब, निर्धन व असहाय लोगों को खाने-पीने के पैकेट वितरित कर रहे हैं, वहीं उनके द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा एवं लाचार पशुओं की भी सेवा की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी आकाश कंसल ने बताया कि वह हर रोज सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को चारा खिलाते है। इसके अलावा जो भी पशु किसी बीमारी से ग्रसित होता है तो वे तुरंत पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर उसका इलाज कराते हैं। बताया कि उन्हें बडौत की सड़कों पर एक लाचार बछड़ा मिला जो बिल्कुल मरणासन की हालत में पहुच चुका था। तभी उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाकर उसका उपचार कराया। इस मौके पर संयम अग्रवाल, विकास शर्मा, उमंग गोयल, आशीष जैन व दीपांशु गुप्ता आदि ने भी सहयोग किया।
If you have any doubts, please let me know