पत्रकार विपुल जैन कोरोना योद्धा सम्मान से हुए सम्मानित | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत | हमारे संवाददाता
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर शर्मा ने देश में आई कोरोना आपदा में 24 घंटे देश व समाज की सेवा कर रहे पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया। कहा कि आज कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉक डाउन में जहाँ हम सब अपने घर पर बैठे हुए हैं, वही पत्रकारबंधु अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मेहनत कर कोरोना की लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। सभी को मिलकर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने व उनके  उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी, साधुराम मित्तल, अरूण मित्तल, अनिल गोयल,  रोहित गोयल, राधेश्याम, आकाश गोयल, पुलकित गोयल, मोहन सिंघल, सोनू मित्तल, मनोज गुप्ता, अमरीश शर्मा, महेश गोयल आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top