तुगाना गांव में पर्यावरण दल ने रोपे पौधे | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
छपरौली क्षेत्र के गांव तुगाना में पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने हर- हर पौधा घर-घर पौधा अभियान के तहत जगह-जगह पौधों का रोपण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी व्यक्तियों  को अधिक से अधिक वृक्ष रोपने की शपथ दिलाई। साथ ही रोपे गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। कहा कि सभी एक पेड़ एक जीवन योजना के तहत पाैधाें का रोपण करें। पौधों की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करें। इस दौरान बच्चों व दल के सदस्यों ने नीम, गुलमोहर, रोहिड़ा, करंज, शीशम के पौधे रोपे। इस अवसर पर वंशिका, राजवंश,युवराज सिंह ,अर्पिता व  विशाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top