अमीनगर सराय में पुलिस प्रशासन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लॉक डाउन में पुलिस प्रशासन द्वारा दी जा रही सराहनीय सेवाओं एवं कुशल व्यवस्था को देखते हुए अमीनगर सराय सब्जी मंडी एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन का नगर भ्रमण के दौरान पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही उनका शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता व वरिष्ठ समाज सेवी संजय गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉक डाउन में सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। उम्मीद है कि आगे भी पुलिस प्रशासन का सहयोग यूं ही मिलता रहेगा। कहा कि वह उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। आज संकट के दौर का हम सब मिलकर मुकाबला कर रहे हैं। इसमें पुलिस प्रशासन की की बहुत ही अच्छी भूमिका देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि देश में आये संकट से लोगों को जल्द ही मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम बागपत रामनयन सिंह, नगर चेयरमैन डॉक्टर मांगेराम यादव, एसओ सिंघावली अहीर  शिव प्रकाश, चौकी प्रभारी अमीनगर सराय शिव शंकर, मंडी समिति सचिव जयप्रकाश धामा, उपाध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री विपुल जैन, कोषाध्यक्ष अशोक जैन समेत एसोसिएशन के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top