वैश्विक बीमारी से बचाव के लिए सभी लोग अपने घरों में रहे | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत | विपुल जैन 
ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 
बैठक में फाउंडेशन के संस्थापक गौरव जैन ने वैश्विक बीमारी कोविड- 19 कोरोना से बचाव के लिए सभी से अपने घरो में रहने व लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने की बात कही। कहा कि अगर कोई बाहर से आता है तो वह आते ही अपने हाथ व पैर को अच्छी तरह साबुन से धोये। उसके बाद जो कपडे पहन रखे है, उन कपड़ो को बैक्टीरिया किलर  पानी में डालकर वाश करें। जो सामान बाजार से लेकर आये है, उनको भी अच्छी तरह से धोये। कहा कि सभी लोग मिलकर प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान उन पत्रकार साथियो का भी आभार व्यक्त किया गया जो कोविड-19 की महामारी में भी दिल से अपने कार्य में लगे हुए है। साथ ही यह भी कहा कि पत्रकार साथी भी कोरोना वायरस से अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखें। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नेहा जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राखी निगम, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली व हरियाणा कुणाल तुली, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नीरज रस्तोगी, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश  अजय ठाकुर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top