कोटा राजस्थान से आए लोगों का किया गया चिकित्सा परीक्षण | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  कोटा राजस्थान से आए लोगों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। 
चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत की देखरेख में 4 बच्चे व उनके 1 परिजन समेत कुल 5  लोगों की रैपिड टेस्ट किट द्वारा जांच की गई ,जो कि नेगेटिव पाई गई। साथ ही साथ उनको घर में 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन रहने, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने और साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया। साथ ही  कहा गया कि यदि खांसी, जुकाम व बुखार जैसा कोई भी लक्षण आए तो वह इसकी रिपोर्ट तुरंत बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दें। इस मौके पर मेडिकल टीम में डॉक्टर विकास प्रकाश ,डॉक्टर अभिषेक कुमार , मनोज कुमार फार्मासिस्ट, तपेश त्यागी फार्मासिस्ट एवं धर्मेंद्र कुमार लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top