व्यापारियों को राहत प्रदान करें सरकार | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
लाॅक डाउन के चलते बंद पड़े है प्रतिष्ठान
सरकार की नीतियों से जिंदा नहीं रह पाएगा व्यापारी 
बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाज सेवी डाॅ कुलदीप उज्जवल ने कोरोना आपदा को देखते हुए सरकार से व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। 
डाॅ कुलदीप उज्जवल ने कहा कि कोरोना आपदा को लेकर पूरे देश में लाॅक डाउन घोषित किया गया है। व्यापारियों के प्रतिष्ठान व फैक्ट्रिया बंद है। दूसरा सरकार व्यापारियों से कह रही है कि वह व्यापार बंद होने पर भी अपने कर्मचारियों को पूरी तनख्वा दे। कहा कि तनख्वा चालू है, बिजली का बिल चालू है, जीएसटी चालू है, बैंक ब्याज चालू है, किराया चालू है, हाउस टैक्स चालू है, जल कर चालू है और अन्य सभी कर भी चालू है। ऐसे में व्यापारी कैसे जिंदा रहेगा, यह सोचने वाली बात है। कहा कि व्यापारियों के लिए कही भी सरकार की तरफ से राहत नहीं है। कहा कि जिस तरह सरकार किसानों को बाढ़ और सूखे के समय राहत आपदा प्रदान करती है, उसी तरह सरकार व्यापारियों को भी राहत आपदा प्रदान करें, क्योंकि यह समय व्यापारियों के लिए किसी विषम आपदा से कम नहीं है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top