बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार संघ का भोजन वितरण कार्यक्रम रविवार को लगातार 23 वे दिन भी जारी रहा।
व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर पंडित ने बताया कि रविवार को यहाँ 650 निराश्रित व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई। बताया कि भोजन व्यवस्था में राधेश्याम सचिन गर्ग ने 1100 रुपये, राजेश कुमार (सोनी ब्यूटी पार्लर) ने 500 रुपये, मोदी भट्टे वालो ने 2100 रुपये, प्रवीण सीमेंट वालों ने 2100 रुपये, सचिन जयभगवान ने 2100 रुपये, दीपक (आरओ) ने 2100 रुपये, अनिल टेलर ने 1100 रुपये, लवकुश कश्यप ने 100 किलो पेठा ओर 5 किलो मिर्च, राजकिशोर ने 15 किलो दही, श्यामे प्रसाद मुकेश कुमार ने 100 किलो आटा, ईश्वर गोयल अमित गोयल ने 15 किलो आटा व संजय मानव निकुल मानव ने भी 15 किलो आटा दान स्वरूप दिया। इस मौके पर संरक्षक एवं पूर्व चेयरमेन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा आदि थे।
If you have any doubts, please let me know