कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को बांटी किट
अपने घरों में रहे और सोशल डिस्टेंस का रखे ध्यान
बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने रविवार को अपने निजी खर्चें पर कई गांवों को सेनेटाइज कराया और सभी से अपने घरों में रहने की अपील की।
दीपक यादव ने क्षेत्र के गौना, चमरावल, ललियाना व सुभानपुर आदि गांवों में ट्रैक्टर व टैंकर के जरिये सेनेटाइज कराया। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किट का भी वितरण किया। इसमें किट में माॅस्क, हैंडवाश की बोतल, साबुन आदि सामान लोगों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करें। अपने घर पर रहे और सोशल डिस्टेंस का विशेष रूप से ध्यान रखे। खुद सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे। अपने हाथों को दिन में कई-कई बार साबुन से धोये और मुंह पर हमेशा माॅस्क लगाकर रखे।
If you have any doubts, please let me know