बागपत। विपुल जैन
अपनी नवचेतना युवा सोसाइटी ने लोगों के मन से करोना का डर निकालने के लिए जलवा हुनर का नाम से ऑनलाइन प्रतियोगिता चला रखी है।
इसमे जज की भूमिका निभा रही फिल्म अभिनेत्री प्रतिभा सुमन व पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पौत्र रणदीप कोहली का कहना है कि इस समय पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है और लोगों के मन में कोरोना का डर घर कर गया है, जिसके कारण तीस प्रतिशत मानसिक रोगियों की वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए यह प्रतियोगिता शुरू की गई है।
सोसायटी के प्रधान विनोद नरवाल ने बताया कि फ़िल्म अभिनेत्री अर्पिता बंसल के सहयोग से हो रही इस प्रतियोगिता में डांस, गायन, एक्टिंग ,फैशन ,मिमिक्री, चित्रकला आदि कैटेगरी रखी गई हैं। यह प्रतियोगिता 3 मई तक चलेगी। इसके बाद जजों द्वारा अलग-अलग कैटेगरी का रिजल्ट निकाला जाएगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता चुने जाएंगे। जिन्हें बाद में एक बड़े समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know