नई दिल्ली । कर्मवीर चक्र प्राप्त गुलफाम अहमद ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर हाल ही में दंगा पीड़ित परिवारों की सहायता करने का बेड़ा उठाया है।
उनके अनुसार उनके आस पास के इलाकों में दंगा पीड़ित लगभग 40 परिवार ऐसे है जिनके पास रहने को न छत बची है और न ही खाने का कोई बंदोबस्त है। ऐसे में पीड़ितों की मदद करना और राहत पहुंचाना ही मानवता की सच्ची सेवा है।
उन्होंने आगे कहा कि दंगे में लोगों के घर व कारोबार सब तबाह हो गये हैं और लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसलिए उन्होंने हेल्प फॉर निडी कार्यक्रम के तहत उन तक सहायता पहुंचना सुनिश्चित किया है। साथ ही राशन किट तक़सीम करने की तैयारी की है।
उन्होंने बताया कि राहत के काम में हजारों का खर्चा आएगा। मगर सभी पीड़ितों तक हम मदद पहुंचाने का काम हमारा है और हमें मानवता दिखाते हुए उनकी मदद के लिए अपनी छोटी राशि के साथ एक बड़ा सहयोग करना चाहिए। गुलफाम के अनुसार सभी तैयारी कर ली गई हैं और सामान भी खरीद लिया गया है जिसे पीड़ितों में बांटने का काम आज से ही शुरू करा दिया जाएगा। इस कार्य में जफ्रुद्दिन, अरशद चौहान, गुड्डू आदि मुख्य सहयोगी है।
If you have any doubts, please let me know