बॉलीवुड एक्टर विकास मलनिया ने दीया और कैंडल जलाकर किया प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। बॉलीवुड के क्षेत्र में अपनी कला के माध्यम से बागपत का नाम रोशन करने वाले जाने माने एक्टर विकास मलनिया ने परिवार सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कल रात 9:00 बजे घर की लाइट ऑफ करके पूरे परिवार के साथ दीया और कैंडल जलाकर प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए संदेश का पालन किया। 

विकास मलनिया ने कल सुबह से ही अपने सोशल अकाउंट व फोन से लोगो को बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ जंग में रविवार को फिर एक बार अपनी सशक्‍त मौजूदगी दर्ज कराने का दिन है फोन काँल व सोशल साइट से लोगो को जागरुक किया कि 9 मिनट के लिए हम सब अपने घरों की बत्तियां बुझाकर दीये-कैंडिल, टॉर्च या मोबाइल लाइट से रोशनी फैलाएंगे और अपनी एकता का परिचय दे क्योंकि भारतवर्ष में आई विपदा कोरोना वायरस को हम एकजुट होकर ही सामना कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एकजुट हो कर  विकास मलनिया ने सोशल डिस्टेंसिंग के बारें में भी लोगो को जागरुक किया। इस अवसर पर परिवार सहित समाजसेवी अमन कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top